पन्ना-कटनी एवं खजुराहो में स्वीकृत हुए 25,730 प्रधानमंत्री आवास

भोपाल। खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को लोकसभा में गरीबों को दिए जा रहे पक्के आवास का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि मध्यप्रदेश और खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलों में कितने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए है।

प्रश्न का जवाब देते हुए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने बताया कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 9,61,147 आवास स्वीकृत किए गए हैं। जबकि पन्ना एवं कटनी जिलों तथा खजुराहो नगर में 25,730 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने यह भी पूछा था कि पन्ना, कटनी जिलों और खजुराहो नगर में वंचित और शेष ईडब्लूएस, शहरी गरीबों को इस योजना का लाभ प्रदान करने के क्या प्रयास किए जा रहे हैं? राज्यमंत्री साहू ने बताया कि यह योजना मांग आधारित है। इसका आशय यह है कि विभिन्न राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों से जितनी मांग आती है, उसके अनुसार आवास स्वीकृत किए जाते हैं। मध्यप्रदेश में इस योजना के अंतर्गत 9,61,147 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें में से 8,52,134 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि पन्ना जिले में कुल 14229 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 10607 आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन आवासों के लिए 214.04 करोड़ रुपये केंद्रीय सहायता के रूप में स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 188.87 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इसी तरह कटनी जिले के लिए 10,413 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 9519 बनकर तैयार हैं। कटनी जिले में योजना के अंतर्गत कुल 162.41 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता स्वीकृत की गई थी, जिसमें से 150.53 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

Next Post

पलेरा में दो एकड़ की फसल जल कर खाक

Thu Mar 27 , 2025
पलेरा।किसान के खेत में रखी कटी हुई फसल में आग लगने से खाक हो गई।करीबन 2 एकड़ की फसल जलकर हुई खाक है, जिस खेत में आग लगी उसे हरिशंकर राय पिता देवीदास राय का बताया जा रहा खेत, बन्ने बुजुर्ग गांव के माता मंदिर के पास का है। स्थानीय […]

You May Like