किसान की बेटी और बहू दमोह की प्रथम महिला बनीं : शीला पटेल, शिक्षा के क्षेत्र में लिखा इतिहास

दमोह। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर लगातार वर्ष 2024 में राज्यपाल, 2025 में राष्ट्रपति और शनिवार 2026 में राज्यपाल से सम्मानित होने का गौरव श्रीमती शीला पटेल को प्राप्त हुआ है।उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और कर्तव्य निष्ठा से दमोह जिले के इतिहास में ऐसा इतिहास लिखा कि दमोह जिले की प्रथम महिला शिक्षक होने का गौरव प्राप्त किया, जिन्हें लगातार तीन वर्षों से सम्मानित किया गया है। दमोह में आज तक ऐसी उपलब्धि शिक्षा जगत में किसी महिला को प्राप्त नहीं हुई है।हम गौरवांवित, गर्वित हैं, आपकी कर्तव्य निष्ठा और उपलब्धियों पर।

Next Post

करंट से तीन गौवंश की मौत

Sat Sep 5 , 2026
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत कजरवारा मैदान में बिजली का पोल टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आए तीन गौवंश की मौत हो गई। जिसको लेकर आक्रोश फैल गया। हालांकि मामले की सूचना पुलिस को नहीं मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कजरवारा मैदान में एक बिजली का […]

You May Like