कड़ा मारकर युवक का सिर फोड़ा

इन्दौर:हीरानगर थाना क्षेत्र में रास्ता रोकने और गाली-गलौज करने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोपी ने विवाद के दौरान अपने हाथ में पहना हुआ भारी कड़ा फरियादी के सिर पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
हीरानगर पुलिस के मुताबिक, घटना लाहिया कॉलोनी स्थित जय भवानी शंकर मंदिर के पास की है।

फरियादी सूरज पिता आनंदीलाल निवासी लाहिया कॉलोनी अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में उसी की कॉलोनी में रहने वाले आरोपी सौरभ सिंह ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया। जब सूरज ने आगे बढ़ने की कोशिश की और कहा कि मुझे घर जाना है, तो इसी सामान्य सी बात पर सौरभ तैश में आ गया और अभद्र गालियां देने लगा।फरियादी सूरज ने जब गालियां देने का विरोध किया, तो विवाद और बढ़ गया। आवेश में आकर आरोपी सौरभ सिंह ने अपने हाथ में पहना हुआ धातु का कड़ा निकालकर सूरज के सिर पर दे मारा। हमले में सूरज के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। जाते-जाते आरोपी ने सरेराह धमकी दी कि मैं जब बोलूं उस समय रुकना, नहीं तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा।

Next Post

दूध लेने निकले बुजुर्ग डॉक्टर को पीटा, सरेराह लूट की वारदात

Mon Mar 9 , 2026
गुना: शहर के व्यस्ततम बोहरा मस्जिद चौराहा के पास स्थित एक गली में रविवार देर शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दूध और अन्य घरेलू सामान लेने निकले 78 वर्षीय बुजुर्ग पूर्व शासकीय चिकित्सक डॉ. गजेंद्र सिंह वैश्य के साथ दो अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर लूट की घटना […]

You May Like