शिवपुरी में लगातार बारिश से मकान गिरे, रेलवे ट्रैक धंसने से रेल यातायात प्रभावित, जनजीवन अस्त-व्यस्त, अटल सागर बांध के 6 गेट खोले

शिवपुरी। जिले में आज लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को ठप कर दिया है। जलभराव, मिट्टी धंसने और मकानों के गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। भारी बारिश से कई क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। शिवपुरी के रेलवे ट्रैक के धंसने से जिले में रेल यातायात ठप हो गया है।

भारी बारिश के चलते बदरवास रेलवे स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर दूर गुना की ओर ईश्वरी गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी धंसक गई। इससे इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। रेलवे और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर ट्रैक की मरम्मत में जुटी हैं।

बैराड़ तहसील के नदौरा गांव में गिर्राज परिहार का मकान बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। हादसे में गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब गया।

*बालीशा गांव में गिरी बिजली, मकान ढहा*

करैरा क्षेत्र के बालीशा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से ओमकार लोधी का मकान ढह गया। हादसे में ओमकार लोधी घायल हो गए हैं और उनका हाथ फैक्चर हो गया। उन्हें ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

नामी होटल में सजा था हाई प्रोफाइल जुआ फड़, स्पेशल टीम की कार्यवाही

Sun Jul 27 , 2025
जबलपुर।‌ पाटन मंडी के पास स्थित किंग्सवे होटल में सजे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से नगद 1 लाख 68 हजार रूपये, 13 मोबाइल, 4 कारें एवं 1 बुलेट मोटर सायकल जप्त की गई। जबकि होटल […]

You May Like