
दमोह: मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों ने एक बार फिर अपनी तत्परता, साहस, टीम भावना और मानवीय संवेदना का परिचय दिया। QRF कंपनी के जवानों ने समय पर कार्रवाई कर एक संभावित बड़ी रेल दुर्घटना को टाल दिया।दसवीं बाहिनी विशेष सशस्त्र बल सागर की QRF कंपनी के जवान श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर भोले बाबा मंदिर में कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मकरोनिया गुड़ा रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही उन्होंने देखा कि एक माल से लदा ट्रक रेलवे ट्रैक के बीच अचानक बंद हो गया।
उसी समय ट्रैक पर ट्रेन आने की स्थिति बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जवानों ने एक पल भी नहीं गंवाया और तत्काल मोर्चा संभाल लिया।चालक की परेशानी को देखते हुए QRF जवानों ने मिलकर ट्रक को धक्का लगाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जवानों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।अगर जवान मौके पर नहीं पहुंचते तो यह एक बड़ी घटना में बदल सकती थी। पुलिस की इस पहल पर स्थानीय लोगों ने जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर की ड्यूटी करने के उपरांत क्यूआरएफ बल के अधिकारी और बल वापस सागर जा रहा था इसी दौरान सोमवार रात दमोह बस स्टैंड पर जवानों से नवभारत ने चर्चा की।
