तारों को मिला कवच अब औद्योगिक क्षेत्रों में फाल्ट होंगे कम

इंदौर: शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्युत वितरण कंपनी ने कवर्ड कंडक्टर लगाने का काम तेज कर दिया है.
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के शहर वृत्त के अंतर्गत पालदा औद्योगिक क्षेत्र और सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में यह कार्य किया जा रहा है. कवर्ड कंडक्टर लगने से फाल्ट की घटनाओं में कमी आने के साथ बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ने की उम्मीद है. कंपनी के मुताबिक, पालदा और सांवेर रोड सेक्टर-सी के चार फीडरों पर अब तक करीब 16 किलोमीटर कवर्ड कंडक्टर लगाए जा चुके हैं. शेष क्षेत्रों में भी काम जारी है.

सामान्य तारों की तुलना में कवर्ड कंडक्टर बाहरी संपर्क और मौसम संबंधी कारणों से होने वाले फाल्ट को कम करने में मदद करते हैं. विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के कार्य प्रस्तावित किए गए हैं. औद्योगिक क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है.

Next Post

शराब पीने के बाद विवाद में बर्तन व्यापारी की हत्या

Tue Aug 11 , 2026
इंदौर: भागीरथपुरा इलाके में सोमवार रात शराब पीने के बाद हुए विवाद में 50 वर्षीय राजेश नायक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. राजेश को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस आरोपी हरिओम बंजारा की तलाश कर रही […]

You May Like