
सीधी। जिले में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की आज धूम रही। जगह-जगह श्री कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाकर लोगों ने पूरी आस्था के साथ व्रत रखा। मंदिरों में भी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव कार्यक्रम के चलते भजन-कीर्तन होता रहा। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए श्रद्धालु नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन गाते हुए काफी देर तक झूमते रहे।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के चलते घरों में भी भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजायी गयी थीं। व्रत रखने वाले श्रद्धालु दिनभर भक्ति से सराबोर रहे। मंदिरों के साथ ही घरों में रखी गयी। श्री कृष्ण की झांकी स्थलों में जन्मोत्सव कार्यक्रम के चलते भजन-कीर्तन की धूम रही। शहर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ, मणिकूट आश्रम गोपालदास मंदिर में भी मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह से व्रत रखने वाले श्रद्धालु भी पूरी तन्मयता के साथ दिनभर पूजा-अर्चना में लीन रहे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम स्थल में नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की जयघोष गूंजती रही।
भजन कीर्तन में लीन श्रद्धालु श्रीकृष्ण से जुड़े भजनों का गायन करते रहे। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। हिन्दू धर्म में इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से बनाया जाता है। इस वर्ष मंदिरों व अन्य आयोजनों में भीड़-भाड़ देखने को मिली। लोग अपने-अपने घरों के साथ ही मंदिरों में भी पूरे उत्साह के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन मनाया। घरों में भी काफी संख्या में लोगों ने जन्मोत्सव का आयोजन कर पूजा-अर्चना किये। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। काफी संख्या में लोगों द्वारा जन्माष्टमी पर व्रत रखा गया था। ऐसे श्रद्धालुओं ने रात 12 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के बाद फलाहार एवं भोजन लिए। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। जिनके द्वारा जन्माष्टमी पर व्रत रखा जाना था वह आज पूरी तरह से स्नान के बाद से पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन में अपना समय व्यतीत करते नजर आए।
००
डॉ.अनूप मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में मटकी फोड़ का आयोजन
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज हनुमानगढ़ में समाजसेवी डॉ.अनूप मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ रही। डॉ.मिश्रा ने जन्माष्टमी पर्व की लोगों को बधाई देते हुये कहा कि उनकी मंशा है कि इस तरह के आयोजन सार्वजनिक रूप से किये जाएं जिससे आपसी सौहार्द बढ़ता है। अभी सीधी जिले में भारी बारिश हो रही थी किन्तु आज जन्माष्टमी पर मौसम पूरी तरह से साफी है लगता है भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर सीधी को अतिवृष्टि से बचाया।
००००००००००
