गूगल से कैब बुक करना पड़ा महंगा, कारोबारी से 3.35 लाख ठगे

इंदौर:शहर के कंफेक्शनरी कारोबारी के साथ ऑनलाइन ठगी कर क्रेडिट कार्ड से 3 लाख 35 हजार 628 रुपए 94 पैसे निकाल लिए. गूगल पर कैब बुकिंग के लिए मिले नंबर पर संपर्क करने के बाद ठग ने खुद को कैब कंपनी का कर्मचारी बताया और लिंक भेजकर कारोबारी को झांसे में लिया. शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने तेजी से लेन-देन की जानकारी जुटाई और ठगी की रकम से खरीदा सामान दिल्ली में डिलीवरी होने से पहले रुकवा दिया, 24 घंटे में पूरी रकम वापस करा दी गई.

इंदौर निवासी कंफेक्शनरी कारोबारी महेश ने गूगल पर कैब बुकिंग के लिए नंबर तलाशकर उस पर संपर्क किया था. कॉल करने वाले ने कैब कंपनी से जुड़ा होने का दावा करते हुए लिंक भेजा. लिंक के जरिए प्रक्रिया पूरी करने के दौरान महेश के क्रेडिट कार्ड से 3,35,628.94 रुपए ट्रांसफर हो गए. ठगी का पता चलते ही उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई. क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने शिकायत मिलते ही रकम के लेनदेन की पड़ताल शुरू की. जांच में सामने आया कि ठगी की रकम से फ्लिपकार्ट पर सामान खरीदा था. इसका पार्सल दिल्ली में डिलीवर होना था. पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए डिलीवरी से पहले पार्सल कैंसल करा दिए और रकम वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की. इसके बाद कारोबारी के खाते में पूरी राशि रिफंड करा दी गई.

गूगल पर मिले किसी भी नंबर पर
मामले में एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शिकायत मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई कर ठगी की रकम वापस कराई. उन्होंने लोगों से गूगल पर मिले किसी भी नंबर पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करने और कैब, बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए संबंधित संस्था की आधिकारिक वेबसाइट से ही संपर्क करने की अपील की. साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने से रकम रोकने में मदद मिल सकती है

Next Post

संपत्तिकर वसूली की प्रगति पर आयुक्त ने जताई नाराजगी

Thu Sep 17 , 2026
सतना: आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बुधवार को संपत्तिकर वसूली की समीक्षा बैठक लेकर प्रगति का जायजा लिया। अब तक की संपत्तिकर वसूली अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाए जाने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और वसूली कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने […]

You May Like

मनोरंजन