थाना प्रभारी और अध्यक्ष के बीच तीखी नोंकझोक 

भोपाल। जहांगीराबाद थाना प्रभारी और हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष के बीच तीखी नोंकझोक का मामला सामने आया है. शनिवार को थाने में इस नोंकझोक का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी राजन सिंह और समति अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी के बीच बहस की स्थिति बन गई. कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के दबाव में कार्रवाई नहीं करने का आरोप तिवारी ने थाना प्रभारी पर लगाया. इस आरोप को सुनकर राजन सिंह भड़क गए. थाने में दोनों के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. हालांकि मामले में पुलिस की तरफ से इस बहस को लेकर फिलहाल कार्रवाई नहीं की गई है.

Next Post

मोतीलाल कॉलेज परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें, सिगरेट के पैकेट; अभाविप ने चलाया सफाई अभियान

Sat Aug 22 , 2026
भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने शनिवार को मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में ‘क्लीन कैंपस, ग्रीन कैंपस’ अभियान चलाया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई की। इस दौरान परिसर से शराब की खाली बोतलें, सिगरेट के पैकेट सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिलने का दावा किया गया। अभाविप […]

You May Like