भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। हार्दिक पांड्या 2000 रन से 61 रन दूर हैं और 100 विकेट पूरा करने से एक विकेट दूर हैं
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में अपना 2000 टी20 इंटरनेशनल रन के साथ 100 विकेट भी पूरा कर सकते हैं।
32 साल के हार्दिक पांड्या ने 122 टी20 मैचों की 96 पारियों में 6 अर्धशतक लगाते हुए 1,939 रन बनाए हैं और 99 विकेट लिए हैं। धर्मशाला में हार्दिक पांड्या को टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे करने के लिए 61 रनों की जरूरत है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरा करने से महज 1 विकेट दूर है। अगर हार्दिक पांड्या तीसरे मुकाबले में 61 रन और एक विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
