सदरलैंड का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की 125 रनों की बढ़त

पर्थ, 07 मार्च (वार्ता) ऐनाबेल सदरलैंड (129) और एलिस पेरी (76) की शानदार पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को भारत के खिलाफ पहली पारी में 323 रन बनाकर 125 रनों की महत्वूपर्ण बढ़त हासिल कर ली। आज यहां ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने कल के तीन विकेट पर 96 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में भारतीय गेंदबाजों को विकेट से अधिक मदद नहीं मिली। 48वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने एलिस पेरी को पगबाधा आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। एलिस पेरी ने 116 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए 76 रन बनाये। इसके बाद 63वें ओवर में स्नेह राणा ने बेथ मूनी (19) को आउट किया। अगले ही ओवर में क्रांति गौड़ ने एश्ले गार्डनर (एक) का शिकार कर लिया। 73वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने ऐनाबेल सदरलैंड को आउटकर भारत को सातवीं सफलता दिलाई।

ऐनाबेल सदरलैंड ने 171 गेंदों में 17 चौके लगाते हुए 129 रनों की पारी खेली। तालिया मैक्ग्रा (13), अलाना किंग (21) रन बनाकर आउट हुई। 91वें ओवर की चौथी गेंद पर सायली सातघरे ने लूसी हैमिल्टन (23) को आउट कर 323 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 125 रनों की बढ़त हासिल हुई। भारतीय महिला टीम के लिए सायली सातघरे ने चार विकेट लिये। क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा को दो-दो विकेट मिले। स्नेह राणा और शेफाली वर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। भारतीय टीम ने पहली पारी में 198 रन बनाये थे।

Next Post

लोरेंजो मुसेट्टी को हराकर मार्टन फुकसोविक्स इंडियंस वेल्स के दूसरे दौर में

Sat Mar 7 , 2026
इंडियन वेल्स, (कैलिफोर्निया) 07 मार्च (वार्ता) हंगरी के पेशेवर टेनिस खिलाड़ी मार्टन फुकसोविक्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इंडियन वेल्स में बीएनपी परिबास ओपन में इटली के लोरेंजो मुसेट्टी को हराकर अपनी दूसरी टॉप पांचवीं जीत हासिल की और लगभग छह साल में उनकी पहली जीत है। फुकसोविक्स […]

You May Like

मनोरंजन