महाराष्ट्र एटीएस ने सिंधुदुर्ग में दो बंगलादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया

कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, (वार्ता) महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को सिंधुदुर्ग जिले के कांकावली रेलवे स्टेशन से देश में अवैध रूप से रह रही दो बंगलादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया।

कांकावली में दो बंगलादेशी महिलाओं के अवैध रूप से रहने की सूचना मिलने पर एटीएस टीम हरकत में आई और कुछ लॉज पर छापेमारी की, लेकिन महिलाएं नहीं मिलीं। इसलिए टीम के सदस्य कंकावली रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां इन महिलाओं को ट्रेन से भागने से पहले पकड़ लिया गया।

महिलाओं की पहचान साथी अतुल माज़ी (32), जो अब कल्याण में रहती है और लिज़ा रहीम शेख, जो अब पुणे में रहती हैं के रूप में हुई। दोनों बंगलादेश की राजधानी ढाका की रहने वाली हैं।

पूछताछ के दौरान महिलाएं भारतीय नागरिकता के अपने दस्तावेज नहीं दिखा सकीं और उन पर पासपोर्ट अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 17 जनवरी 2025

Fri Jan 17 , 2025
पंचांग 17 जनवरी 2025:- रा.मि. 27 संवत् 2081 माघ कृष्ण चतुर्थी भृगुवासरे रातअंत 5/18, मघा नक्षत्रे दिन 1/6, सौभाग्य योगे रात 1/30, वव करणे सू.उ. 6/41 सू.अ. 5/19, चन्द्रचार सिंह, पर्व- श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3. ——————————————————— आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 17 जनवरी 2025 […]

You May Like