राशिफल-पंचांग : 17 जनवरी 2025

पंचांग 17 जनवरी 2025:-
रा.मि. 27 संवत् 2081 माघ कृष्ण चतुर्थी भृगुवासरे रातअंत 5/18, मघा नक्षत्रे दिन 1/6, सौभाग्य योगे रात 1/30, वव करणे सू.उ. 6/41 सू.अ. 5/19, चन्द्रचार सिंह, पर्व- श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 17 जनवरी 2025
उनका आगामी वर्ष:

वर्ष के प्रारम्भ में विचार विमर्श होगा. व्यक्तित्व का विकास होगा. संबंधों में मधुरता आयेगी. वर्ष के मध्य में शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी. स्वजनों से मतभेद होगा. पारिवारिक परेशानी में वृद्धि होगी. आर्थिक लाभ होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को नई योजनाओं में सहयोग रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को बुद्धि विकास होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कश्ट और मानसिक परेशानी से चिन्ता होगी. मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को विशेष सफलता मिलेगी.

———————————————————

आज का भविष्य- शुक्रवार 17 जनवरी 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, सुन्दर, कुशल, दुबला, पतला, एवं लंबे कद का होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, लेखन, अध्ययन कार्य में सफलता मिलेगी, आय के एक से अधिक साधन रहेंगे, नौकरी में इनको अच्छी सफलता मिलेगी.

———————————————————

मेष- वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिल सकती है, आकस्मिक धन लाभ होगा, पारिवारिक कार्यो में सफलता मिलेगी, जहां तक बने यात्रा न करें.

वृषभ- मित्रों से कहासुनी का मलाल रहेगा, कार्यस्थल पर व्यवस्था सुधारने परिश्रम करना पड़ेेगा, पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा, मान सम्मान प्राप्त होगा.

मिथुन- युवाओं को अध्ययन के लिये दूर जाना पड़ सकता है, निजी कार्यो को टालने से समस्या बढ़ेगी, किसी उत्सव में शामिल होने के अवसर मिलेगा.

कर्क- साझेदारी में नई योजना की शुरूआत हो सकती है, प्रभावशाली लोगों, के संपर्क का लाभ मिलेगा, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, मानसिक खुशी होगी.

सिंह- पारिवारिक कलह से मन अशांत रहेगा, कारोबारी गठजोड़ लाभकारी हो सकता है, कार्यो में इच्छित सफलता मिलेगी,सामाजिक प्रतिष्ठा रहेगी.

कन्या- परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार हैं, सोच समझकर नया कार्य हाथ में लें, नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी.

तुला- एक से अधिक काम शुरू करने का मन बनेगा, रचनात्मक कार्यो में मौलिक सूझबूझ का लाभ मिलेगा, धार्मिककार्यो में यश मिलेगा.

वृश्चिक- युवाओं को बेहतर विकल्प की तलाश रहेगी, पारिवारिक जबावदारी आ सकती है, वास्ते सतर्कता बांछनीय है, रूके कार्यो में गति आयेगी.

धनु- नये समझौते कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे,नये मित्र बनेंगे, अनावश्यक विवाद को न बढ़ायें, किया गया प्रयास सफल होगा.

मकर- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, परिश्रम अधिक, लाभ कम होगा, अज्ञात भय एवं चिन्ता दूर होगी, विरोधी पक्ष के कारण परेशानी होगी.

कुम्भ- आप जिसे घाटे का सौदा समझ रहे हैं,उसमें अच्छा लाभ होगा, शिक्षा के क्षेत्र मेंउन्नति होगी, संतान की समस्या का सरलता से समाधान होगा.

मीन- निजी संबंधों में चल रहा विवाद आपसी बातचीत से सुलझने का योग है, माता पिता के सहयोग से कार्यो में मदद मिलेगी, यश सम्मान मिलेगा.

———————————————————

व्यापार भविष्य-

माघ कृष्ण चतुर्थी को मघा नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, रूई, कपास, सरसों, सूरजमुखी, मूॅगफली के भाव में मंदी होगी, जीरा, धनियां, लालमिर्च, अजवाईन, जावित्री के भाव में तेजी होगी, वायदा विचार आज 12 बजकर 13 मिनिट से 10 सेकेण्ड के रूख पर व्यापार करना लाभकारी होगा, भाग्यांक 7278 है.

———————————————————

Next Post

स्टार्टअप इंडिया मिशन से बदलाव

Fri Jan 17 , 2025
गुरुवार को नेशनल स्टार्टअप डे था. स्वाभाविक रूप से इस दिन आर्थिक जगत में स्टार्टअप इंडिया मिशन को लेकर समीक्षाएं और विश्लेषण हुए. स्टार्टअप इंडिया मिशन से बदलाव तो देखा जा रहा है लेकिन गति धीमी है. दरअसल,इस मिशन को सरकारी लालफीता शाही से मुक्त करना पड़ेगा. इसके अलावा बैंक […]

You May Like