​ग्वालियर में स्थापित होगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन

ग्वालियर: ग्वालियर जिले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से एक बड़ा निर्णय लिया गया है। जिले में ‘टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन’ की स्थापना के लिए विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अधिपत्य वाली 100 एकड़ भूमि को वापस लेकर राजस्व विभाग के नाम दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जारी किया गया है।

​अधिकारिक जानकारी के अनुसार, पूर्व में साडा को विकास योजनाओं के लिए शासकीय भूमि आवंटित की गई थी। म.प्र. इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की मांग पर इस भूमि में से औद्योगिक उपयोग के लिए जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा इस संबंध में अनापत्तिप्रदान किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।
​इन गांवों की भूमि होगी हस्तांतरित
कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आदेश के तहत, ग्राम कुलैथ के विभिन्न सर्वे नंबरों की 32.422 हेक्टेयर और ग्राम सौजना के विभिन्न सर्वे नंबरों की 13.529 हेक्टेयर भूमि (कुल रकबा 45.951 हेक्टेयर) में से मार्ग (रास्ते) की भूमि को छोड़कर शेष 40.468 हेक्टेयर (100 एकड़) भूमि को साडा से वापस लिया जा रहा है।
​इस भूमि को पुनः मध्य प्रदेश शासन के राजस्व विभाग के नाम पर दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद इसे ‘टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन’ की स्थापना के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।

Next Post

अमरकंटक मंदिर की धरोहरों को लेकर जांच तेज, रिकॉर्ड और अभिलेखों का किया जा रहा मिलान

Wed Jul 15 , 2026
अमरकंटक नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक स्थित मंदिर परिसर में सुरक्षित रखे गए सोना-चांदी और अन्य बहुमूल्य धरोहरों को लेकर उठे सवालों के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि आभूषण और मूल्यवान सामग्री निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखी जाती […]

You May Like