रावण दहन स्थल पर नहीं लगेंगी दुकानें

राजगढ़: दशहरा पर्व को लेकर नगर में जोरशोर से तैयारियां चल रही है. रावण दहन की व्यवस्थाओं का प्रशासनिक अमले द्वारा निरीक्षण किया गया.

इस दौरान एसडीओपी ए.एस. राठौर, एसडीएम निधि भारद्वाज, थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा तथा हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष हर्षांत इंगले मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान नपा सीएमओ ए.के. शर्मा ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी. एसडीओपी ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए. एक पार्किंग रेलवे स्टेशन की ओर दूसरी पार्किंग मेडिकल कॉलेज की ओर बनाई जा रही है ताकि आमजन को दशहरा मैदान तक पहुंचने में किसी तरह की असुविधा न हो.

एचडीबी अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचते है, जिसके मद्देनजऱ पुलिस ने सुरक्षा और यातायात की पूरी तैयारी कर ली है.

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष हर्षांत इंगले ने बताया कि परंपरानुसार गुरुवार दोपहर 2 बजे से जुलूस बड़े हनुमान मंदिर, बिरजीपुरा मोहल्ला से शुरू होगा जो घूमघाटी होते हुए लक्ष्मीकांत मंदिर पहुंचेगा यहां भगवान लक्ष्मीकांत की पूजा-अर्चना के बाद जुलूस पारायण समिति पहुंचेगा. जहां हनुमान चालीसा का पाठ और श्रीराम-हनुमान मिलन होगा. इसके बाद नगर के विभिन्न पात्रों के साथ चल समारोह रावण दहन स्थल तक पहुंचेगा.

Next Post

एनबीसीसी और एचएससीएल ने सरकार को 71.79 करोड़ का लाभांश सौंपा

Tue Sep 30 , 2025
नई दिल्ली। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के अधीन नवरत्न सीपीएसई एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड और उसकी सहायक मिनीरत्न सीपीएसई हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) ने भारत सरकार को कुल ₹71.79 करोड़ का लाभांश चेक सौंपा। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतिम लाभांश और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम […]

You May Like