वसूली की राशि जमा न करने वाले सरपंच, पूर्व सरपंच एवं पूर्व सचिव के विरूद्ध वारंट जारी

रीवा: विहित प्राधिकारी एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिव को वसूली की राशि जमा न करने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों से कहा है कि संबंधितों को वारंट तामील कराकर सेंट्रल जेल में सुपुर्दगी कराकर अवगत करायें. पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत बधवा कोठार नईगढ़ी के बहादुर साकेत, पूर्व सचिव रामसुंदर साकेत एवं दिलीप कुमार पटेल, पूर्व सरपंच भोलगढ़ बविता साकेत, पूर्व सचिव भगवानदीन दाहिया, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत बुढिय़ा श्रीमती उमा सिंह एवं पूर्व सचिव लवकुमार शर्मा, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत जोगिनहाई औसेरी कोल एवं तत्कालीयन सचिव धीरज सिंह, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अकौरी श्रीमती ललितादेवी एवं पूर्व सचिव श्रीमती प्रतिभा उर्मालिया, सरपंच ग्राम पंचायत सोनौरी श्यामबाबू साहू एवं सचिव अमर सिंह सहित पूर्व सचिव ग्राम पंचायत सदहना संतोष सिंह, पूर्व सचिव ग्राम पंचायत बुसौल संतोष तिवारी, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत पलिया 351 विष्णु कोल, पूर्व सरपंच हरदोली रमेश कुमार एवं अवधेश ट्रेडर्स जवा के प्रोपाईटर अवधेश सिंह के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी कर सेंट्रल जेल में सुपुर्दगी के आदेश दिये गये हैं.

Next Post

रोजा खोलने गई महिला के घर से 30 हजार की चोरी

Fri Mar 13 , 2026
इंदौर:जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की गुलजार कॉलोनी में रोजा खोलने के लिए घर से बाहर गई महिला के घर में चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र की गुलजार […]

You May Like