दक्षिण भारत से दिल्ली के लिए तीन फेरे लगाएगी स्पेशल ट्रेन

जबलपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए तिरुवनंतपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) और हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 06073 कोच्चुवेली से 2, 9 और 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह तीसरे दिन इटारसी में सुबह 6.10 बजे और रानी कमलापति में 7.45 बजे पहुंचेगी तथा रात 11.50 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06074 हजरत निजामुद्दीन से 5, 12 और 19 नवंबर को सुबह 5.45 बजे रवाना होगी। यह रानी कमलापति में रात 8.40 बजे और इटारसी में 10.35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन तीसरे दिन शाम 4.30 बजे कोच्चुवेली पहुंचेगी।

18 एलएचबी कोच की सुविधा

इस ट्रेन में कुल 18 एलएचबी कोच रहेंगे, जिनमें 10 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, छह वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी और दो जनरेटर कार शामिल हैं। मार्ग में ट्रेन केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। पश्चिम मध्य रेल के इटारसी और रानी कमलापति के अलावा नागपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा छावनी और मथुरा प्रमुख ठहराव हैं। यात्री विस्तृत समय-सारिणी एनटीईएस, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन 139 से प्राप्त कर सकते हैं।

Next Post

पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन के नौ फेरे

Wed Oct 28 , 2026
जबलपुर। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने पुणे-दानापुर और दानापुर-हड़पसर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01441 पुणे-दानापुर स्पेशल 1 से 13 नवंबर के बीच निर्धारित दिनों में नौ फेरे लगाएगी। पुणे से यह ट्रेन रात 7.40 बजे रवाना होकर […]

You May Like