पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन के नौ फेरे

जबलपुर। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने पुणे-दानापुर और दानापुर-हड़पसर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01441 पुणे-दानापुर स्पेशल 1 से 13 नवंबर के बीच निर्धारित दिनों में नौ फेरे लगाएगी। पुणे से यह ट्रेन रात 7.40 बजे रवाना होकर अगले दिन इटारसी में सुबह 11.15 बजे, पिपरिया में दोपहर 12.24 बजे, नरसिंहपुर में 1.30 बजे, मदनमहल में 3.30 बजे, कटनी में शाम 4.50 बजे, मैहर में 5.43 बजे और सतना में 6.50 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 7 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वापसी में हड़पसर तक संचालन

वापसी में गाड़ी संख्या 01442 दानापुर-हड़पसर स्पेशल 3 से 15 नवंबर के बीच नौ फेरे लगाएगी। दानापुर से सुबह 8.30 बजे रवाना होकर ट्रेन सतना, मैहर, कटनी और मदनमहल होते हुए नरसिंहपुर पहुंचेगी। अगले दिन पिपरिया और इटारसी में ठहराव के बाद हड़पसर पहुंचेगी। ट्रेन में छह शयनयान, 10 सामान्य श्रेणी और दो एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे। यात्रियों को प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर भी सुविधा मिलेगी। समय-सारिणी की जानकारी रेलवे की वेबसाइट, एनटीईएस या हेल्पलाइन 139 से प्राप्त की जा सकती है।

Next Post

अरब पार्टियों को शामिल करने पर विपक्षी गुट 65 सीटों तक पहुंच गया : डेमोक्रेट अध्यक्ष गोलान

Wed Oct 28 , 2026
तेल अवीव, 28 अक्टूबर (वार्ता) इजरायल की डेमोक्रेट्स पार्टी के अध्यक्ष यायर गोलन ने बुधवार को कहा कि अरब पार्टियों को शामिल करने पर विपक्षी गुट 65 सीटों तक पहुंच गया तथा प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू का गुट चुनाव हार गया है। श्री गोलन ने बुधवार सुबह लिखा, “नेतन्याहू हार गये। […]

You May Like