ग्वालियर में पोहा कारोबारी से लूट में पुलिस खाली हाथ

ग्वालियर: ग्वालियर में पोहा कारोबारी से लूट में पुलिस खाली हाथ बनी हुई है। संदेही पूर्व कर्मचारी घर पर सोता मिला है। लूट का तरीका मुरैना गैंग ही है।ग्वालियर के पोहा कारोबारी रामकिशन गुप्ता के साथ लूट हुई है।
ग्वालियर में पोहा कारोबारी को लूटने वाले बदमाश का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस को हजीरा पर रहने वाले कारोबारी के एक पूर्व कर्मचारी पर संदेह था लेकिन वह रात को अपने घर पर ही मिला है। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कुछ फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई है।

Next Post

बांध नहर में अनियंत्रण होकर बाइक सहित 02 लोग डूबे

Sun Feb 2 , 2025
ग्वालियर: हरसी बांध नहर में अनियंत्रण होकर बाइक सहित 02 लोग डूब गए। नहर में पानी अधिक होने से राजेंद्र रावत निवासी खोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं एक अन्य बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने बचाया। दोनो बाइक सवार चिंटोली से खोर आ रहे थे। […]

You May Like