सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत; आठ घायल

छिंदवाड़ा। शनिवार को थाना दमुआ के क्षेत्र अंतर्गत झिरीघाटी में सिमेंट से भरा ट्रक आनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा गया है वही 7 घायलों का दमुआ अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 28 जेडएम 9111 हमालों को लेकर छिंदवाड़ा रैक पाइंट पाइंट आया था और रैक पाइंट से सिमेंट भर कर रामपुर तानीसी की सीमेंट खाली करने के लिए जा रहा था. ट्रक शाम तकरीबन 4:30 बजे दमुआ के समीप झिरीघाटी के नीचे पहुंचा, तभी बाइक सवार अचानक सामने आ गया. उसे बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक मोड़ा, जिससे वाहन संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया. हादसे के समय ट्रक में कुल छह हमाल सवार थे. चालक सहित तीन हमाल केबिन में तथा तीन हमाल ट्रक के ऊपर बैठे हुए थे. सभी हमाल दमुआ निवासी बताए जा रहे हैं. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि संतोष पिता बालू कहार 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 एवं रवि पिता नत्थू हुड़मारे 31 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक चालक हमीद खान ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन नेमा ट्रांसपोर्ट का है और बाइक के अचानक सामने आने के कारण यह हादसा हुआ. बाइक सवार युवकों को बचानके के चक्कर में ट्रक आनियंत्रित हो गया.

ट्रक के चपेट में आई बाइक

बताया जा रहा है कि सीमेंट से भरा ट्रक जब झिरीघाटी पहुंचा ही था तब अचानक उनके सामने बाइक सवार युवक आ गए. बाइक सवार युवकों को बचाते वक्त ट्रक आनियंत्रित हो गया और पलट गया. ट्रक के पलटने पर बाइक सवार युवक भी ट्रक से नीचे गिरी बोरियों की चपेट में आ गए और बाइक सीमेंट की बोरियों के नीचे दब गई. सीमेंट की बोरी बाइक सवारों के ऊपर गिरने से बाइक सवार युवक भी घायल हो गए.

दुघर्टना में यह लोग हुए घायल

सीमेंट से भरे ट्रक के पलटने से अतीक अंसारी,रितेश सीलू,जुगन दर्शमां,अशोक कहार,इंद्रलाल पंडाले,सुरेश उईके, ननका अली और दिनेश कहार घायल हो गए. दिनेश कहार की लातग गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है वहीं अन्य सभी घायलों का उपचार दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.

Next Post

युवक की ट्रेन से गिरने से दर्दनाक मौत   

Sat Dec 20 , 2025
नीमच। जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें नीमच निवासी एक युवक की ट्रेन से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे का कर्मचारी था। रतलाम से ड्यूटी कर नीमच लौट रहा था। इसी दौरान चल्दू के समीप चलती ट्रेन […]

You May Like