सिम्हा ने सूंघकर पकड़े खतरनाक पटाखे

जबलपुर। त्योहारी सीजन के मद्देनजर रेसुब आउट पोस्ट मदनमहल द्वारा रेलवे स्टेशन पर की जा रही सघन चेकिंग के दौरान श्वान सिम्हा ने प्लेटफार्म क्रमांक-1 पर दो यात्रियों के बैग में खतरनाक ज्वलनशील पटाखे होने का संकेत दिया। जांच में अमित कुमार कोरी (26), निवासी निरंजन वार्ड, गाडरवारा और रोशन साहू (42), निवासी बीजासेन वार्ड, गाडरवारा के बैग से करीब 9,800 रुपए कीमत के पटाखे बरामद हुए।

दोनों के पास से एक सामान्य यात्रा टिकट भी मिला। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक के.एस. भवेदी, प्रधान आरक्षक फिरोज खान, प्रधान आरक्षक अतुल जायसवाल और महिला प्रधान आरक्षक सीता कुरील शामिल रहे। श्वान सिम्हा की सतर्कता से प्रतिबंधित ज्वलनशील सामग्री को रेल परिसर में आगे ले जाने से रोका गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Next Post

जीएसटी परिषद की बैठक शुरू

Thu Oct 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को यहां भारत मंडपम में शुरू हुई। यह परिषद की 57वीं बैठक है। इसमें दिल्ली, गोवा, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और मेघालय के मुख्यमंत्री हिस्सा […]

You May Like