सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जलगोन के पूर्व छात्रों ने ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को एलईडी पर दिखाई धार्मिक फिल्म

पानसेमल। ग्राम जलगोन के झंडा चौक में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर धार्मिक फिल्म दिखाई। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के पूर्व छात्र एवं विद्यालय के संयोजक राहुल अग्रवाल ने जानकारी दी कि पूर्व छात्रों द्वारा एवं ग्रामीणों के सहयोग से यह आयोजन किया।फिल्म दिखाने के पूर्व ग्राम के वरिष्ठ एवं समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया।

ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना की।आयोजन में बड़ी संख्या महिलाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।समिति सदस्यों एवं विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि राजेंद्र जगताप, शैलेश भंडारकर,भारत वारूडे जिला समिति सदस्य जालमसिंह पंड्या दोदवाड़ा का अभिनन्दन किया।इस दौरान समिति सदस्य योगेश पटेल,कन्हैयालाल जैन, भगवान सूर्यवंशी, तुकाराम पटेल,राजू वाद्य,कैलाश बिलाडे, रामसिंह पवार,अजय आर्य, प्रकाश वाघ,प्रकाश जैन,पूर्व छात्र नानेश्वर खैरनार,नितेश पाटिल,शशिकांत बिलाडे एवं अन्य उपस्थित रहे।

Next Post

हाथीपावा को टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने बनेगी कार्ययोजना 

Mon Oct 5 , 2026
झाबुआ. झाबुआ कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा एवं अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार ए मार्क समयावधि पत्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रकरणों का प्राथमिकता एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित […]

You May Like