नरेला शंकरी में 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं, 40 करोड़ की भूमि हुई अतिक्रमण मुक्त

भोपाल: राजधानी भोपाल में शनिवार सुबह जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए करीब 40 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया। यह कार्रवाई पिपलानी स्थित लेबर कॉलोनी झुग्गी बस्ती और ग्लोबल स्किल पार्क के सामने मुख्य मार्ग पर की गई।सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व गोविंदपुरा एसडीएम भुवन गुप्ता ने किया। तहसीलदार सौरभ वर्मा, राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। प्रशासन ने सड़क किनारे बने 70 दुकानों और 42 झुग्गियों को हटाया, जिन्होंने शासकीय भूमि और सड़क क्षेत्र पर कब्जा कर रखा था।
प्रशासन के अनुसार, अतिक्रमण हटाकर करीब 4 हजार वर्ग मीटर यानी लगभग 43 हजार वर्गफीट शहरी भूमि को मुक्त कराया गया है। इस भूमि की गाइडलाइन कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि बाजार मूल्य करीब 40 करोड़ रुपये आंका गया है।अधिकारियों ने बताया कि संबंधित दुकानदारों और कब्जाधारियों को पहले ही कई बार नोटिस जारी किए जा चुके थे। मुख्य सड़क के चौड़ीकरण और यातायात सुधार कार्य में यह अतिक्रमण बड़ी बाधा बन रहा था।

भूमि मुक्त होने के बाद अब यहां राजधानी संभाग क्रमांक-2 के कार्यपालन यंत्री द्वारा फोरलेन सड़क और ब्रिज निर्माण का कार्य किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इस परियोजना से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।भोपाल में हुए इस बड़े अतिक्रमण विरोधी अभियान को शहर के महत्वपूर्ण विकास कार्यों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

हॉस्पिटल रोड पर पांच दिन से लावारिस खड़ी है बाइक

Sat Jun 6 , 2026
ग्वालियर: श्रीराम मेडिकल, माधव डिस्पेंसरी के सामने हॉस्पिटल रोड पर पिछले 5 दिनों से एक मोटरसाइकिल रखी हुई है। आसपास के दुकानदारों के अनुसार 5 दिन पहले कोई व्यक्ति बाइक रखकर चला गया, वह कौन था पता नहीं चला है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like