जिंस बाजार में गेहूं, खाद्य तेल महंगे, दालों में उतार-चढ़ाव

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता)। घरेलू जिंस बाजारों में बुधवार को गेहूं की कीमतों में तेजी रही। ज्यादातर खाद्य तेलों और गुड़-चीन के दाम भी बढ़े हैं जबकि दालों में मिलाजुला रुख रहा।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा सात रिंगिट की टूटकर 4,217 रिंगिट प्रति टन रह गया। अमेरिका में सोया तेल का दिसंबर वायदा 0.18 प्रतिशत की बढ़त में 54.50 डॉलर पर रहा।

घरेलू थोक बाजारों में अनाजों में चावल की औसत कीमत 3,829 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। गेहूं पांच रुपये से अधिक महंगा हुआ और इसकी औसत कीमत 2,818 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। आटा भी चार रुपये महंगा होकर औसतन 3,280 रुपये के भाव बिका।

मूंगफली तेल में 32 रुपये की गिरावट रही। सोया तेल भी 30 रुपये सस्ता हुआ। अन्य तेल महंगे हुये हैं। तेल सरसों 15 रुपये से अधिक महंगा हुआ। वनस्पति 43 रुपये मजबूत हुआ। सूरजमुखी तेल में 61 रुपये की तेजी देखी गई। पाम आयल में भी 26 रुपये की तेजी रही।

दाल-दलहन में आज मिलाजुला रुख रहा। दलहन बाजार में चना दो रुपये महंगा हो गया। इसके अलावा तुअर दाल 31 रुपये सस्ती हो गयी। उड़द और मसूर दाल में क्रमशः 15 रुपये और दो रुपये की नरमी देखी गई। वहीं, दाल मूंग में भी 10 रुपये के अधिक की तेजी रही।

गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव करीब 11 रुपये बढ़े। चीनी भी करीब छह रुपये महंगी हुई।

 

 

 

Next Post

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे टूटा

Wed Jul 16 , 2025
मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपये में बुधवार को गिरावट देखी गयी। क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआईएल) के आँकड़ों के अनुसार, रुपये की विनिमय दर बुधवार को 9.5 पैसे टूटकर 85.95 रुपये प्रति डॉलर पर आ गयी। मंगलवार को बंद के समय डॉलर-रुपया विनिमय दर 85.8550 […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।