शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल एवं एसीपी सायबर सुजीत तिवारी के निर्देशन में सायबर क्राइम ब्रांच भोपाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.35 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह से जुड़े 4 आरोपियों को मलाप्पुरम व कोझीकोड (केरल) से गिरफ्तार किया है।

फरियादी मोहम्मद जैनुल निवासी कोहेफिजा भोपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि करन बिरला नामक व्यक्ति ने व्हाट्सएप व नकली PMHDFC एप के जरिए सहाज सोलर कंपनी में निवेश कराने के नाम पर उनसे 9.35 लाख रुपए ठग लिए। जांच में पाया गया कि आरोपी लोग बड़े-बड़े कंपनियों के नाम पर फर्जी एप बनाकर निवेशकों को अधिक मुनाफे का लालच देते थे। शुरुआती निवेश लौटाकर विश्वास दिलाते और बड़ी राशि मिलने पर एप बंद कर खातों को ब्लॉक कर देते थे।

पुलिस ने कार्रवाई में 01 बैंक पासबुक, 01 एटीएम कार्ड, 01 पासपोर्ट, 02 मोबाइल व 03 सिम जब्त किए। इससे पहले महाराष्ट्र व केरल से 8 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Next Post

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद तीन दिन में FIR दर्ज करने के HC के आदेश

Mon Aug 18 , 2025
भोपाल। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ भोपाल पुलिस को तीन दिनों में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश हाईकोर्ट ने जारी किए हैं। जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने पाया कि विधायक मसूद द्वारा संचालित इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज बीते दो दशकों से फर्जी सेल डीड के […]

You May Like