तुलसी जयंती पर सनातन धर्म मंदिर में हुआ रामचरितमानस का पाठ एवं पूजन

ग्वालियर: श्री सनातन धर्म मंदिर में तुलसी जयंती के अवसर पर श्रीरामचरितमानस का पूजन एवं पाठ किया गया। अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल, अध्यक्ष राकेश बंसल, धर्म मंत्री रविंद्र सिंघल ने बताया कि चक्रधर सभागार में मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री के मंत्रोच्चार के बीच संयुक्त अध्यक्ष हरिशंकर सिंघल ने तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण कर रामचरित मानस का विधिवत पूजन किया।

राधेश्याम मंगल ने रामचरित मानस की चौपाइयों का सस्वर पाठ किया। इस अवसर पर प्रदीप सिंघल, नरेश सिंघल, प्रदीप बंसल, रविंद्र सिंघल चौबे, राजेश गर्ग, बृजेश भुजंग, संतोष गुप्ता बृजेश पाठक सहित कई श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थे।

Next Post

पानी से बचने घर की छत पर चढ़ा जंगली सुअर

Fri Aug 1 , 2025
बुधनी. बीते दिनों क्षेत्र में अत्याधिक बरसात होने से इंसान ही नहीं जंगली जानवर भी परेशान हो रहे हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला शाहगंज के नजदीक ग्राम सत्रामऊ में सामने आया है. गत दिवस एक जंगली सूअर को ग्राम के बीच बने घर पर घूमते देखा गया था. जंगली […]

You May Like