पानी से बचने घर की छत पर चढ़ा जंगली सुअर

बुधनी. बीते दिनों क्षेत्र में अत्याधिक बरसात होने से इंसान ही नहीं जंगली जानवर भी परेशान हो रहे हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला शाहगंज के नजदीक ग्राम सत्रामऊ में सामने आया है.

गत दिवस एक जंगली सूअर को ग्राम के बीच बने घर पर घूमते देखा गया था. जंगली सूअर के रहवासी क्षेत्र में आने पर ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई. लोगों ने उसे भगाने का प्रयास किया तब कहीं जाकर चैन की सांस ली. इस मामले का वीडियो ग्राम में रहने वाले युवक भुवनेश चौहान ने बनाया था. जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था. इस मामले में जब युवक से फोन पर बातचीत की गई तो भूवनेश चौहान ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र में अत्यधिक बारिश होने पर नदी नालों में पानी बढ़ गया. आसपास के जंगलों में पानी भरने पर जंगली जानवर रहवासी क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं. बुधवार को जंगली सुअर ग्राम के बीच बने घर पर चढ़ गया था. ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई थी. उन्होंने भगाने का प्रयास किया गया तो उसने ग्रामीणों पर हमला भी किया. जैसे-तैसे उसके हमले से ग्रामीण ने अपना बचाव किया. तब जाकर बड़ी मुश्किल से उसे गांव से बाहर निकाला गया. इसके पूर्व भी ग्राम से लगे खलिहानों में रखे अनाज को सुअर नुकसान पहुंचा चुके हैं.

Next Post

उपचार के दौरान मृत्यु होने पर शव को निवास स्थान तक पहुँचाने ग्वालियर को मिले दो शव वाहन

Fri Aug 1 , 2025
ग्वालियर: राज्य सरकार द्वारा संचालित शासकीय संस्थाओं में रोगी अथवा दुर्घटना पीड़ित के उपचार के दौरान मृत्यु उपरांत मृतकों को उनके निवास स्थान तक नि:शुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से शव वाहन सेवा का संचालन प्रारंभ किया गया है। उक्त सेवा के तहत ग्वालियर जिले को दो […]

You May Like