फॉग नहीं बल्कि स्माॅग की वजह से रद्द हुआ भारत दक्षिण अफ्रीका मैच: अखिलेश

लखनऊ 18 नवंबर (वार्ता) लखनऊ में भारत दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच रद्द होने का परोक्ष रुप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि क्रिकेट मैच न हो पाने की वजह कोहरा नहीं बल्कि प्रदूषण था क्योंकि भाजपा सरकार ने शुद्ध हवा के लिये बनाये गये पार्कों को बरबाद कर दिया है।

श्री यादव ने बुधवार देर रात एक्स पर पोस्ट किया “ दिल्ली का प्रदूषण अब लखनऊ तक पहुँच गया है। इसीलिए लखनऊ में आयोजित होनेवाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हो पा रहा है। दरअसल इसकी वजह कोहरा या फ़ॉग नहीं, स्मॉग है। हमने जो पार्क लखनऊ की शुद्ध हवा के लिए बनवाए थे, भाजपा सरकार वहाँ भी इंवेटबाजी करवाकर उन्हें बर्बाद करना चाहती है। भाजपाई न इंसान के सगे हैं, न पर्यावरण के। मुँह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं।”

गौरतलब है कि भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर घने कोहरे के कारण देर रात रद्द कर दिया गया था। भारत पांच मैचों की श्रृखंला में 2-1 से आगे है। सीरीज का पांचवा और अंतिम मुकाबला शुक्रवार को अहमदाबाद में खेला जायेगा।

Next Post

मूर्तिकार राम वी सुतारा का निधन, मोदी ने शोक व्यक्त किया

Thu Dec 18 , 2025
नोएडा 18 दिसंबर (वार्ता) दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के शिल्पकार और भारतीय मूर्तिकला के दिग्गज कलाकार राम वनजी सुतार का बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 19 स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे।राम सुतार के निधन की जानकारी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।