मासूम बच्चों के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति न करें राहुल गांधी: भाजपा

नयी दिल्ली 05 अगस्त (वार्ता) भारत जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर विद्यार्थियों के नाम पर चुनिंदा तरीके की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उनसे मासूम बच्चों के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति करने की गुरेज करने की अपील की है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा ने इस मंच से और सदन में बहुत ही स्पष्टता के साथ कहा था कि 20 तारीख को दिल्ली में ‘संसद चलो आंदोलन’ के दौरान कोई गोलीबारी नहीं हुई थी और आज भी कह रहा हूं कि उस दिन गोलीबारी नहीं हुई थी।”

उन्होंने श्री गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कि मासूम बच्चों के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति करने का काम जो श्री गांधी कर रहे हैं, ये नहीं करना चाहिए, क्योंकि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं, उनका कोई दोष नहीं। उन्होंने कहा, “बच्चों से मैं कहना चाहूंगा कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप हमारे हैं। प्रधानमंत्री आपके हैं और हम सब आपके साथ हैं। हम सिर्फ विपक्ष और श्री गांधी की झूठी कहानी का यहां पर्दाफाश करना चाहते हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि श्री गांधी झारखंड इसलिए नहीं जा रहे हैं, क्योंकि वहां कांग्रेस समर्थित सरकार है। दूसरी ओर श्री गांधी सवाल उठा रहे हैं कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संसद में नहीं आ रहे हैं, लेकिन श्री गांधी से मेरा सवाल है कि आप सदन चलने कहां दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, “आप सभी जानते हैं कि हम सभी के पहुंचने से पहले ही श्री शाह सदन पहुंचते हैं और जब हम सब सदन से लौटते हैं तो उसके बाद भी वो काफी देर से आवश्यकता अनुसार सदन से लौटते हैं, लेकिन सवाल ये है कि श्री गांधी और विपक्ष द्वारा सदन चलने क्यों नहीं दिया जा रहा है। आप किसी भी विषय पर चर्चा क्यों नहीं होने दे रहे हैं। देश ये सब कुछ देख रहा है कि कैसे आप झूठे कहानियां फैला रहे हैं।”

 

 

 

Next Post

तुर्की ने कुर्दो से अपने दशकों पुराने संघर्ष को खत्म करने की पहल की

Wed Aug 5 , 2026
अंकारा, 05 अगस्त (वार्ता) तुर्की सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के साथ शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को संसद में एक विधेयक पेश किया। इसमें पूर्व आतंकवादियों के पुनर्वास को सुगम बनाने और जनजीवन में लौटने वाले लोगों को कानूनी सुरक्षा […]

You May Like