शिव मंदिर से 32 किलो के दो पीतल के घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश; एक सप्ताह में दूसरी वारदात

मुलताई: क्षेत्र के ग्राम बिसनूर में आठनेर रोड स्थित शिव मंदिर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने दो भारी पीतल के घंटे चोरी कर लिए। चोरी गए घंटों का कुल वजन करीब 32 किलो बताया जा रहा है। सुबह ग्रामीण जब पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो दोनों घंटे गायब मिले, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना पर मासोद चौकी से आरक्षक शिवराम परते मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार एक घंटा 11 किलो और दूसरा 21 किलो का था। आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की तलाश की जा रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।ग्रामीणों ने बताया कि यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी चोरी की घटना है। इससे पहले तीन दुकानों के शटर तोड़कर नगदी और सामान चोरी किया गया था, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हुआ। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने पुलिस चौकी की सक्रियता बढ़ाने और रात्रि गश्त के सख्त इंतजाम की मांग की है।

Next Post

सारनी पावर प्लांट की 9 इकाइयों की बिक्री से शहर का अस्तित्व खतरे में

Wed Oct 29 , 2025
सारनी: सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट की नौ इकाइयों की हालिया नीलामी के बाद प्लांट और स्थानीय अर्थव्यवस्था के भविष्य पर काला साया छा गया है। पहले पाँच छोटी इकाइयों को जमींदोज किया जा चुका है और अब चार पुरानी बड़ी इकाइयों की भी नीलामी में बिक्री हो जाने की खबर […]

You May Like