तीन दिन से हो रही रिमझिम बारिश, अब तक 570 मिली मीटर वर्षा

रीवा:जिले में अगस्त के महीने में भी रिमझिम बारिश हो रही है. तीसरे दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नही हुए और रूक-रूक कर बारिश होती रही. त्योंथर और जवा क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है. बीहर और बकिया के गेट खोले गये है वही बेलन नदी भी उफान पर है.गौरतलब है कि सावन में इस बार अच्छी बारिश हुई है. तीन दिन से रूक-रूक कर बारिश हो रही है जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और यह पानी धान की फसल के लिये बेहद लाभ दायक है.

जिले में एक जून से अब तक 570.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जिले में 4 अगस्त को 36.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. इस दिन तहसील त्योंथर में सर्वाधिक 130 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. इसके साथ-साथ तहसील हुजूर में 15 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 16 मिलीमीटर, गुढ़ में 30 मिलीमीटर, सिरमौर में 7 मिलीमीटर, सेमरिया में 6 मिलीमीटर, मनगवां में 35 मिलीमीटर तथा जवा में 56 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई.

इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि एक जून से अब तक तहसील हुजूर में 704.7 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 524 मिलीमीटर, गुढ़ में 828 मिलीमीटर, सिरमौर में 513.6 मिलीमीटर, त्योंथर में 534 मिलीमीटर, सेमरिया में 526 मिलीमीटर, मनगवां में 565 मिलीमीटर तथा जवा में 368 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज गयी. गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 272.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी थी.
मऊगंज में अब तक 1119.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 1119.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. एक जून से अब तक तहसील मऊगंज में 1007.4 मिलीमीटर, हनुमना में 1188.4 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 1161.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 414 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. जिले में पिछले 24 घण्टों के दौरान 13.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. पिछले 24 घण्टों के दौरान तहसील मऊगंज में 11.4 मिलीमीटर, हनुमना में 18 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 12 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है.

Next Post

निष्कासित भाजपा नेता प्रवीण तिवारी की पार्टी में घर वापसी

Tue Aug 5 , 2025
सिंगरौली: भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, जिन्हें ढाई वर्ष पूर्व अनुशासनहीनता के आरोप में तत्कालीन जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता द्वारा पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया था, अब पुनः भाजपा में शामिल कर लिए गए हैं। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला […]

You May Like