निष्कासित भाजपा नेता प्रवीण तिवारी की पार्टी में घर वापसी

सिंगरौली: भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, जिन्हें ढाई वर्ष पूर्व अनुशासनहीनता के आरोप में तत्कालीन जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता द्वारा पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया था, अब पुनः भाजपा में शामिल कर लिए गए हैं। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला नेतृत्व की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने उन्हें संगठन प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी की मौजूदगी में ससम्मान पार्टी में वापस लिया।

बताया गया कि निष्कासन के बावजूद प्रवीण तिवारी ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी निष्ठा और कार्यसमर्पण को देखते हुए तय अवधि से पहले ही पुनः पार्टी में शामिल किया गया है।भाजपा में वापसी की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने सत्य की जीत बताते हुए पोस्ट साझा कीं और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। इस अवसर पर प्रवीण तिवारी ने प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे एक सच्चे सिपाही की तरह पार्टी की नीतियों का पालन करते हुए कार्य करते रहेंगे।

Next Post

7 बसों पर लगाया 28 हजार रुपए का जुर्माना

Tue Aug 5 , 2025
ग्वालियर: संयुक्त टीम द्वारा की गई जाँच के दौरान आज केन्द्रीय विद्यालय क्र.-4 से जुड़ीं 7 स्कूली वाहनों में खामियां पाए जाने पर 28 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि स्कूली बसों के निरीक्षण के दौरान कुछ बसों में आवश्यक दस्तावेज […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।