चलते ट्रक से 7 बोरे और 5 बॉक्स ले उड़े बदमाश

इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में चलती ट्रक से पार्सल चोरी होने का मामला सामने आया है. अज्ञात बदमाश ट्रक में रखे सामान को पार कर फरार हो गए.पंजाब के रूपनगर जिले के ग्राम सन्नो माजरा में रहने वाले 35 वर्षीय अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि मेरा ट्रक नम्बर एमएच 46 बीएम 4267 से सुबह करीब 4:55 बजे बिचौली मर्दाना ब्रिज बायपास रोड से गुजर रहा था.

इसी दौरान अज्ञात चोर चलते वाहन से ही ट्रक में रखे 7 बोरे और 5 बॉक्स चोरी कर ले गए, जिनमें डिलेवरी का सामान रखा हुआ था. थाना प्रभारी सहर्ष यादव का कहना है कि घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

तलाक की धमकी देकर महिला को दी प्रताड़ना, पति समेत अन्य पर प्रकरण दर्ज

Tue Mar 24 , 2026
इंदौर: पुलिस ने एक विवाहिता को तलाक की धमकी देकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि जूना रिसाला में रहने वाली 27 वर्षीय जैनब ने शिकायत दर्ज कराई […]

You May Like