तेज बारिश व तूफान से जयंत में मौसम हुआ सुहाना

सिंगरौली । गुरुवार की शाम जयंत क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई।

दिनभर की तपिश और भारी उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। तेज हवाओं के कारण कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ, वहीं बारिश शुरू होते ही सड़कों पर पानी बहने लगा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण पूरी तरह ठंडा हो गया। शाम के समय लोग घरों से बाहर निकलकर सुहावने मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। हालांकि कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी सूचना मिली है। वहीं चितरंगी और देवसर अंचल के अधिकांश इलाके इस बारिश से अछूते रहे, जहां लोगों को अब भी बारिश का इंतजार है। जयंत क्षेत्र में हुई इस बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत पहुंचाई है।

Next Post

मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीव्ही कैमरे लगाएं: गौरव

Thu Jun 18 , 2026
सिंगरौली । कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में एवं समिति के सदस्यो के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हनुमान मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हनुमान मंदिर के विस्तारीकरण, परिसर प्रबंधन एवं ट्रस्ट संचालन से संबंधित प्रस्तावित बायलॉज पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए गए […]

You May Like