अच्छी वर्षा के लिए इंद्रेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक

इंदौर: मानसून की बेरुखी और सूखे के मंडराते खतरे के बीच, इंदौर में अच्छी वर्षा की कामना के साथ श्री अहिल्योत्सव समिति द्वारा इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. इस आयोजन में पूर्व लोकसभा स्पीकर एवं संस्था की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित समिति के कार्यकर्ताओं ने अत्यन्त भाव एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया.

पूर्व लोकसभा स्पीकर एवं संस्था की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि पिछले कुछ समय से वर्षा की कमी ने किसानों और आम जनता के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. इसलिए अहिल्या उत्सव समिति ने इस बार भी अच्छी वर्षा के लिए इंद्रेश्वर महादेव से प्रार्थना की. ग्यारह विद्वान पंडितों के सानिध्य में प्रातः 11 बजे शुभ संकल्प के साथ आयोजन प्रारम्भ हुआ. समिति के सुधीर देडगे, शरयू वाघमारे एवं राम मूंदड़ा ने बताया कि भगवान का दूध, दही, शहद, गंगाजल व पंचामृत से अभिषेक किया गया.

3 घंटे चले इस महा अभिषेक में यजमान पंकज उपाध्याय एवं अरविंद प्रजापति थे. रुद्राभिषेक के बाद शिवजी की महाआरती संपन्न हुई एवं उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया. इस अवसर पर प्रकाश पारवानी, अनिल भोजे, पदमा भोजे, सुधीर दांडेकर, अविनाश भांड, योगेश लाभन्ते, अतुल बनवडीकर, उज्जवला बारगल, निलेश केदारे, सौरभ खंडेलवाल,ज्योति तोमर, देवेंद्र ईनानी सहित बड़ी संख्या में समिति के कार्यकर्ता एवं विशिष्टजन उपस्थित थे.
शाम को शहर में बारिश हुई
अहिल्या उत्सव समिति द्वारा इंद्रेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक के बाद शाम को ही शहर में बारिश की शुरुआत हो गई. ताई ने कहा कि श्रद्धा के साथ भगवान से किया आग्रह कभी खाली नहीं जाता. शहर की जनता का मन इस पर हर्षित है.

Next Post

IDA ने ISBT का टेंडर किया निरस्त

Mon Jul 14 , 2025
इंदौर:आईडीए ने आईएसबीटी का टेंडर निरस्त कर दिया है. आईडीए की टेंडर शर्तो पर कंपनी काबिल नही पाई गई. खास बात यह है कि आईडीए ने टेंडर में बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन और एयर पोर्ट रखरखाव के अनुभव की शर्त रखी थी. कंपनी को उक्त तीनों के तकनीकी रखरखाव का […]

You May Like

मनोरंजन