इंदौर:आईडीए ने आईएसबीटी का टेंडर निरस्त कर दिया है. आईडीए की टेंडर शर्तो पर कंपनी काबिल नही पाई गई. खास बात यह है कि आईडीए ने टेंडर में बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन और एयर पोर्ट रखरखाव के अनुभव की शर्त रखी थी. कंपनी को उक्त तीनों के तकनीकी रखरखाव का अनुभव नहीं है.आईडीए ने आईएसबीटी कुमेडी के संचालन और संधारण के लिए तीसरी बार टेंडर जारी किया था.
आईएसबीटी इंदौर के लिए 567 एम.जी. रोड स्थित एम एंड पी वेयर हाउसिंग प्रालि कंपनी ने रुचि दिखाई थी. आईडीए को कंपनी टेंडर की टेक्निकल जांच और सीए से प्राप्त प्रतिवेदन में कामिल नहीं पाया गया है. उक्त कंपनी ने पहले किसी बस स्टैंड का संचालन और संधारण नहीं किया है. मतलब यह है कि उसके पास वर्क एक्सपीरियंस नहीं है. आईडीए के नियम शर्तो पर जांच में खरी नहीं उतरी है, इसलिए टेंडर निरस्त कर दिया गया है.
कंपनी को बस संचालन का अनुभव नहीं
आईडीए सीईओ रामप्रकाश अहिरवार ने कहा कि कंपनी को बस स्टैंड संचालन का कोई अनुभव नहीं है. टेंडर निरस्त कर दिया है. अब कल फिर से टेंडर जारी करेंगे.
