सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एनएबीएच टीम ने दूसरे दिन भी किया निरीक्षण

रीवा, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एनएबीएच सर्टिफिकेट रिन्युअल की जांच करने शुक्रवार को पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने शनिवार की सुबह से शाम तक सभी विभागों का निरीक्षण किया. सुबह सबसे पहले संजय गांधी अस्पताल टीम पहुंची. जहा सीएमओ कार्यालय एवं कैजुअल्टी के साथ ब्लड बैंक का जायजा लिया. उसके बाद सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंच कर सभी विभागों का निरीक्षण किया. रविवार की दोपहर तक टीम निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपकर रवाना हो जाएगी.

गौरतलब है कि वर्ष 2022-23 में रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को एनएबीएच सर्टिफिकेट मिला था। यह सर्टिफिकेट चार सालों के लिए दिया गया था. चार साल अब पूरे हो गए हैं. पिछले साल टीम रिन्युअल के लिए निरीक्षण करने आई थी. अस्पताल मापदंडों में खरा नहीं उतरा था. एनएबीएच के 6वें संस्करण के हिसाब से कोई भी सुविधाएं मौजूद नहीं थी. इसके कारण समय देकर टीम लौट गई. अब एक साल बाद फिर से टीम आई है. पहले दिन का निरीक्षण पूरा हुआ. निरीक्षण के दूसरे दिन टीम संजय गांधी के बाद सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंची. जहा सभी विभागों की ओपीडी का निरीक्षण किया गया. जिसके बाद प्रथम तल में स्थित डायलिसिस कक्ष का अवलोकन टीम ने किया. तत्पश्चात दूसरे मंजिल में स्थित हृदय रोग एवं न्यूरोलाजी वार्ड में टीम पहुंची, जहा निरीक्षण के साथ मरीजों से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई. उसके बाद तीसरे फ्लोर में स्थित न्यूरोलाजी, नेफ्रोलाजी वार्ड का निरीक्षण किया गया और मरीजों से संवाद टीम ने किया. विभागों के आईसीयू एवं आपरेशन थियेटर का भी निरीक्षण किया गया. अस्पताल के प्रथम तल में स्थित दवा स्टोर का निरीक्षण करने भी टीम पहुंची. जहा कई कमियां भी पाई गई. इसके बाद शाम को सभी विभागों के चिकित्सकों के साथ टीम की बैठक हुई. बताया गया है कि रविवार की दोपहर तक टीम जांच रिपोर्ट सौपने के बाद रवाना हो जाएगी.

Next Post

30 वर्ष पुराने 1.97 लाख मीट्रिक टन कचरे का हो रहा निस्तारण

Sat Oct 31 , 2026
बुरहानपुर। शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बोहरडा स्थित लिगेसी वेस्ट डंपसाइट पर पुराने कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने डंपसाइट का निरीक्षण कर बायोमायनिंग प्रक्रिया के माध्यम से किए जा रहे कचरे के […]

You May Like