इंदौर: शहर के कालानी नगर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात आरोपी ने एक घर का ताला तोड़कर गैस टंकी और नकदी चुरा ली.एरोड्रम पुलिस ने बताया कि फरियादी मुस्कान जैन (26), निवासी जूना बाजार, देपालपुर, वर्तमान में 32बी, कालानी नगर, एरोड्रम रोड इंदौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता के अनुसार, चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और भारत कंपनी की एक लाल रंग से पुती हुई गैस टंकी के साथ करीब 5,000 रुपये नकद चुरा ले गया.
नकदी में दो 500 के नोट और बाकी 100 रुपये के नोट थे. थाना एरोड्रम पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामला धारा 331(3) और 305 बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि चोर का सुराग लगाया जा सके. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गई है.
