श्योपुर: मप्र की सीमा पर बसे श्योपुर जिले में लगातार हो रही तेज बारिश से खेतों में खड़ी धान की 40 प्रतिशत फसल खराब हो गई है। बेमौसम बारिश से किसान प्रभावित हुए हैं। उन्होंने सरकार से पर्याप्त मुआवजे की मांग की है। धान की निकली उपज पानी में डूब गई है।
श्योपुर जिले में बारिश ने किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण खेतों में खड़ी और कटी हुई धान की फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द फसल क्षति का मुआवजा घोषित करने की मांग की है, उधर प्रशासन ने भी नुकसान का सर्वे कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
