दमोह: जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के नंदरई गांव में पुरानी रंजिश के चलते 27 वर्षीय युवक की हत्या कर दिए जाने का घटनाक्रम मंगलवार देर रात सामने आया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया कि नंदरई निवासी राम रतन पिता मिट्ठू सौर (आदिवासी) उम्र 27 वर्ष निवासी नंदरई कि गांव के सौर (आदिवासी) समाज के ही दो से अधिक लोगों ने मिलकर लाठियों से मार मार कर हत्या कर दी.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीओपी प्रभार संभाले दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी,थाना पथरिया की कमान संभाले सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह और भी दमोह से पुलिस बल और पथरिया,जेरठ पुलिस बल ने पहुंचकर शांति कायम कराई. शव को सुरक्षित रखवा दिया गया है, सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई की जाएगी और हत्या के आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है.
