
सतना।मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शुक्रवार को पद्मश्री डॉ. बी के जैन के चित्रकूट स्थित निवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संवेदना व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उन्हें ढाढस बंधाया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल,उपाध्यक्ष प्रबल श्रीवास्तव, राजेश दुबे, अतुल सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य जन उपस्थित रहे।
