कांग्रेस खरपतवार जैसी, जनता ने खाद-बीज देना बंद किया,अपने बीज की जांच कराएं

भोपाल:आज विधानसभा परिसर से किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को कई वर्षों से खाद और बीज देना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बीज तो पहले से ही खराब हो चुका है, जो अब खरपतवार की तरह उगती है और खत्म हो जाती है।

रामेश्वर ने कांग्रेस की तुलना गाजर घास से करते हुए कहा कि दोनों में कोई फर्क नहीं रह गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध करा रही है। अगर कोई कालाबाजारी करता है तो उसे सजा मिल रही है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान हितैषी योजनाएं चलाई जा रही हैं। अंत में उन्होंने कांग्रेसियों को सलाह दी कि वे पहले अपने बीज की जांच करवा लें।

Next Post

बागवई में बारिश के चलते मकान धराशाई, परिजन किसी तरह बाल - बाल बचे

Fri Aug 1 , 2025
ग्वालियर: जिले के ग्राम बागवई में आज सुबह लगातार हो रही बारिश के चलते एक बड़ा मकान धराशाई हो गया, परिजन किसी तरह बाल – बाल बचे। रामबिहारी भटेले, मनोज भटेले का यह वर्षों पुराना मकान था जो बारिश से ढह गया। जनहानि न होने पर लोगों ने राहत की […]

You May Like