कार ने ठेला को कुचला, एक गंभीर

जबलपुर: कैंट थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार चालक ने ठेला में टक्कर मार दी। ठेला क्षतिग्रस्त हो गया और ठेला वाला गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस के मुताबिक अरुण कुमार गुप्ता 64 वर्ष निवासी गली न. 05 सदर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि फुल्की चाट की दुकान सदर चौपाटी में लगाता है।

सदर चौपाटी में फुल्की चाट की दुकान लगाया था, देर रात करीब अपनी दुकान चौपाटी में बंद कर के चौपाटी से घर गली न 05 सदर आ रहा था कि उसी समय पेन्टीनाका तरफ से आ रही ब्लैक रंग की कार क्रमांक एमपी 20 जेडी सी 1054 का चालक तेज रफ्तार लापरवाही चलाकर लाया और ठेले में टक्कर मार कर एक्सीडेट कर दिया, जिससे ठेला क्षतिग्रस्त हो गया और वह नीचे गिर गया। टक्कर एवं नीचे गिरने से पीठ के पीछे बाये तरफ एव बाये पैर में चोट आई है

Next Post

अगले बरस तू जल्दी आ... की गूंज के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन

Sun Sep 7 , 2025
जबलपुर: गणपति बप्पा मोरिया..अगले बरस तू जल्दी आ… की गूंज के साथ ही अनंत चतुर्दशी के पर्व पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन हुआ। 10 दिनों तक गणेश उत्सव की धूम पूरे संस्कारधानी में देखने को मिली। शनिवार को अनंत चतुर्दशी में बच्चों ने बड़े ही नम आंखों से अपने गणपति […]

You May Like