अटल स्मृति वर्ष को लेकर भाजपा मंडल की बैठकें हुईं

ग्वालियर :भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पर 25 दिसंबर को मेला ग्राउंड में कार्यक्रम होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भाजपा के सभी मंडलों में बैठकें हुई। इन बैठकों में भाजपा ग्वालियर महानगर के साथ वरिष्ठ नेताओं ने अटल स्मृति वर्ष को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल की बैठक में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि जिसको जो जिम्मेदारी दी है उसे वह पूरी कर्मठता से निभाएं।
स्वामी विवेकानंद मंडल भाजपा की अटल स्मृति वर्ष कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्यातिथि जिला महामंत्री विनय जैन एवं नीलिमा शिंदे थीं। कार्यशाला में विनय जैन ने भारत रत्न अटल बिहारी के जन्मजयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी एवं 25 दिसंबर को अमित शाह के कार्यक्रम में अधिक संख्या में शामिल हो।

नीलिमा शिंदे ने कहा कि जनकल्याण के कार्य ही अटलजी की प्राथमिकता थे। इस अवसर पर स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष अमर कुटे ने दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता किशन मुद्गगल, अशोक पटसरिया, पूर्व पार्षद सुरजीत भदौरिया, अजय अरोरा, जनवेद चौरसिया, रमा शंकर मिश्रा, डॉक्टर कुलश्रेष्ठ, भगवानलाल सविता, पिंटू जाट उपस्थित थे।

Next Post

साधारण सभा की बैठक व्यवस्था पर रही निगमायुक्त की पैनी नजर

Fri Dec 19 , 2025
जबलपुर: शहर के विकास और आगामी योजनाओं पर चर्चा के लिए आयोजित होने वाली साधारण सभा की बैठक के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। बैठक की गरिमा और पार्षदों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बैठक शुरू होने से पूर्व स्वयं सदन […]

You May Like