तालाब में डूबे दो मासूम छात्र स्कूल बना मौत का परिसर, जिम्मेदार कौन

रीवा। मऊगंज जिले की जनपद पंचायत नईगढ़ी के अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुडिला में दिनांक 5 अगस्त मंगलवार शाम साढ़े बजे के आसपास को दिल दहला देने वाली घटना हुई। विद्यालय परिसर में ही बने गहरे तालाब में दो छात्र डूब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई यह स्कूल वर्षों से तालाब के भीतर संचालित हो रहा है, जहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं

मृतक छात्रों की पहचान शिबू जायसवाल (13), निवासी बुढ़वा, और प्रांशु विश्वकर्मा (13 वर्ष ), निवासी गढ़वा, लखन खोरिहान के रूप में हुई है। दोनों छात्र कक्षा 7 वीं में पढ़ते थे छुट्टी के बाद जब वे तालाब के पास खेल रहे थे, तभी फिसलकर गहरे पानी में चले गए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन और शिक्षकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छुट्टी के तुरंत बाद शिक्षक पहले निकल जाते हैं, और बच्चों की सुरक्षा की कोई निगरानी नहीं होती।

Next Post

योजना का लाभ लेने के बाद मुंह छिपाते ,माननीय,

Tue Aug 5 , 2025
(भारत राय) छिंदवाड़ा। केंद्र की मोदी और प्रदेश की मोहन सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के कई जनप्रतिनिधियों और प्रभावशाली लोगों ने उठाया है। परंतु जब बात इन योजनाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही की आती है, तब वही लोग सार्वजनिक संवाद से बचते दिखाई दे रहे […]

You May Like