भाजपा पार्षदों ने परिषद की बैठक बुलाने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

टीकमगढ़। भाजपा पार्षदों ने शुक्रवार को कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय से मुलाकात की। पार्षदों ने नगर पालिका की साधारण सभा की बैठक चार माह से न बुलाए जाने पर विरोध जताया। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन देकर सात दिन के भीतर बैठक आयोजित करने की मांग की।

पार्षदों ने बताया कि मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम

के तहत 60 दिनों के भीतर साधारण सभा का आयोजन अनिवार्य है। पिछली बैठक 27 जून 2024 को हुई थी, जिसके बाद से चार माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। इससे शहर के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।

नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे ने बताया कि हाल ही में आयोजित विशेष सम्मेलन में पूर्व से स्वीकृत निर्माण कार्यों पर चर्चा नहीं की गई। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अंबेडकर चौराहा से बस स्टैंड तक खस्ताहाल सड़क के निर्माण को चार माह पहले मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है।

Next Post

सरदार पटेल को श्रद्धांजलि के साथ थाना परिसर में वृक्षारोपण

Fri Oct 31 , 2025
घुघरी। घुघरी थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को पुलिस स्टाफ द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी जयंती मनाई गई। थाना प्रभारी पूजा बघेल के नेतृत्व में […]

You May Like