जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत बिलहरी निवासी एक महिला को बिजली बिल अपलोड नहीं होने का झांसा देकर साइबर ठग ने एपीके फाईल डाउनलोड कराते हुए खाते से एक लाख रुपए उड़ा लिए।पुलिस ने बताया कि सुनीता कश्यप 48 वर्ष निवासी राजुल सिटी फेस 3 बिलहरी गोराबजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोबाइल नम्बर पर अज्ञात मोबाइल नम्बर से कॉल आया जो बताया कि एमपीव्ही शक्ति भवन से बोल रहा हूॅ आपका बिल अपलोड नहीं है आनलाईन शो नहीं हो रहा है.
कहते हुये बोला प्रोसेस बताता हॅू, आपका बिल शो होने लगेगा, जिसने व्हाटसएप पर एक एपीके फाईल भेजी एवं डाउनलोड करने के लिये कहा, उसने क्लिक करके डाउनलोड कर लिया, उक्त व्यक्ति ने कहा कि फोनपे पर जाकर देखो आपका बिल शो होने लगेगा, उसने फोनपे पर चैक किया उसका फोनपे हेक हो गया फिर उसने अपने पति कैलाश कुमार कश्यप के साथ एमपीईबी जाकर पता किया तो उन्होने बताया कि आपका कोई बिल बकाया नहीं है। उक्त नम्बर फ्राड है बाद में मोबाइल चालू हुआ तो उसके एकाउण्ट से 1 लाख रूपये की राशि निकल गयी।
