दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2 लाख का माल जप्त 

जबलपुर। सिद्धीविनायक कालोनी महाराजपुर निवासी सतीश कुमार सेन के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 शातिर नकबजन को अधारताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चुराया हुआ सोने का 1 लाकेट, 4 गुरिया, चांदी के 21 सिक्के, 1 करधन, 2 जोड़ी पायल, 2 चूड़ी सहित कुल कीमती लगभग 2 लाख 20 हजार रूपये का मशरूका जप्त किया गया। आरोपित अभिषेक चक्रवर्ती पिता गोपाल चक्रवर्ती 19 वर्ष निवासी दुर्गा चौक बाबाटोला थाना हनुमानताल। प्रिंस उर्फ आशिक चौधरी पिता संतोष चौधरी उम्र 18 वर्ष निवासी विलियम के घर के पास हनुमानताल से अन्य वारदात को लेकर भी पूछताछ की जा रही है‌

पकड़े गये आरोपी अभिषेक चक्रवर्ती एवं प्रिंस उर्फ आशिक चौधरी आपराधिक प्रवृति के हैं आरोपी अभिषेक चक्रवर्ती के खिलाफ चोरी, नकबजनी, मारपीट हत्या का प्रयास सहित पूर्व से आधा दर्जन अपराध एवं आरोपी प्रिंस उर्फ आशिक चौधरी के खिलाफ नकबजनी के 2 अपराध पंजीबद्ध हैं।

Next Post

बिहार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विकास वैभव का भोपाल आगमन पर भूमिहार ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान

Fri Dec 19 , 2025
भोपाल। बिहार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विकास वैभव के भोपाल आगमन पर भूमिहार ब्राह्मण समाज द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके प्रशासनिक योगदान, अनुशासन और सेवा भावना की सराहना की। सम्मान समारोह में भूमिहार ब्राह्मण समाज के […]

You May Like