बिहार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विकास वैभव का भोपाल आगमन पर भूमिहार ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान

भोपाल। बिहार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विकास वैभव के भोपाल आगमन पर भूमिहार ब्राह्मण समाज द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके प्रशासनिक योगदान, अनुशासन और सेवा भावना की सराहना की।

सम्मान समारोह में भूमिहार ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मिथिलेश राय सहित समाज के प्रमुख सदस्य भरत राय, राजीव कुमार, नरेंद्र ठाकुर, अरविंद शर्मा एवं प्रशांत शुक्ला उपस्थित रहे। सभी ने विकास वैभव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान सामाजिक एकता, राष्ट्र सेवा और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Next Post

नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे बने अपराधियों के लिए वरदान

Fri Dec 19 , 2025
सांची, नगर भर में अधिकांश सीसीटीवी कैमरों के बंद पड़े रहने से चोरी की वारदातों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. एक समय सुरक्षा की दृष्टि से पूरे नगर को सीसीटीवी कैमरों की जद में लाया गया था, लेकिन समय के साथ यह निगरानी व्यवस्था ही दम तोड़ती नजर […]

You May Like