PAK हवाई हमले में 3 युवा अफगान क्रिकेटरों की मौत: ACB अध्यक्ष और खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘मानवता के दुश्मनों ने चकनाचूर किए सपने’

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2025: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के अध्यक्ष मीरवाइस अशरफ और राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान की तरफ से हुए हवाई हमलों में शहीद हुए युवा क्रिकेटरों- कबीर आगा, सिबघतुल्लाह और हारून की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक जताया है। तीनों युवा अफगानी क्रिकेटर एक दोस्ताना क्रिकेट मैच में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे, उसी दौरान एयरस्ट्राइक हुई, जिसमें वे मारे गए।

एसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीर साझा करते हुए अशरफ के हवाले से कहा, “हमारे युवा खिलाड़ियों के सपने चकनाचूर हो गए। एक समृद्ध अफगानिस्तान के लिए उनकी बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन मानवता और शांति के दुश्मनों ने उनकी उम्मीदों को बेरहमी से दफना दिया।” एसीबी की ओर से उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। एसीबी अध्यक्ष अशरफ और राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने उस स्थान पर जाकर भी श्रद्धांजलि अर्पित की जहाँ युवा क्रिकेटरों को दफनाया गया था।

इस दुखद त्रासदी पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में मारे गए अफगान क्रिकेटरों के लिए शोक व्यक्त किया और इस घटना की निंदा की। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने भी इस घटना पर दुख जताया था। इस हमले में क्रिकेटरों के साथ कई अन्य नागरिकों की भी जान चली गई।

Next Post

कनाडा में रोहित गोदारा गैंग का आतंक: पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर गोलीबारी की ली जिम्मेदारी; विरोधी गुटों की मदद करने का लगाया आरोप

Wed Oct 22 , 2025
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2025: कनाडा में भारतीय मूल के गैंगस्टरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहाँ एक बार फिर फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई है। कुख्यात रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंग ने दावा […]

You May Like